पैरों में सूजन और दर्द कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 11:06

पैरों में सूजन हो तो बाल्‍टी में हल्का गर्म पानी भरें और थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर उसमें अपने पैरों को 10 मिनट तक डालकर रखें. इससे आपको सूजन में आराम मिलेगा. अगर आप बहुत अधिक नमक खाएंगे तो शरीर मे यूरिक एसिड बढ़ सकता है. इस वजह से भी पैरों में सूजन की समस्‍या हो सकती है.

पैरों की सूजन और दर्द को ठीक करने के उपाय :-

8 से 10 गिलास पानी पिएं-
अगर आपके पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन है, तो दिन में लगभग 8 से 10 ग्लास पानी पीजिए. इससे शरीर हाईड्रेट रहेगा और शरीर में सूजन की कमी होगी.

नमक के पानी से नहाएं-
अगर आप नहाने के पानी में मैग्‍नीशियम सल्‍फेट से भरपूर नमक का इस्‍तेमाल करें, तो इससे सूजन को कम किया जा सकता है.

पैरों को उपर की तरफ उठाएं-
अगर पैरों में सूजन है, तो आप बिस्‍तर पर लेट जाएं और दीवार के सहारे पैरों को बिल्कुल सीधा ऊपर की तरह लगाकर रखें. अगर आप 15 से 20 मिनट तक ऐसा कर सकें, तो इससे धीरे-धीरे सूजन गायब हो जाएगी.

मैग्‍नीशियम सप्‍लीमेंट का करें सेवन-
अगर आप अपने डेली डाइट में 200 से 400 मिलीग्राम मैग्‍नीशियम को शामिल करें, तो सूजन कम होने लगेगी. इसके अलावा आप भोजन में बादाम, काजू, पालक, ब्रोकली आदि शामिल करें.

आइस पैक से मिलेगी राहत-
पैरों में सूजन हो तो आप घर में रखे आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और शरीर में हर जगह ब्‍लड फ्लो बना रहता है.

शराब से बनाएं दूरी-
शराब पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्‍या हो जाती है और सूजन होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप शराब से थोड़ा दूरी बनाएं.

सेंधा नमक करेगा कमाल-
पैरों में सूजन हो तो बाल्‍टी में हल्का गर्म पानी भरें और थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर उसमें अपने पैरों को 10 मिनट तक डालकर रखें. इससे आपको सूजन में आराम मिलेगा.

नमक कम खाएं-
अगर आप बहुत अधिक नमक खाएंगे तो शरीर मे यूरिक एसिड बढ़ सकता है. इस वजह से भी पैरों में सूजन की समस्‍या हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info